जंग के बीच घायल हुआ एक और भारतीय छात्र, राजधानी कीव में लगी…

0
89

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही इस जंग में भारत के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। अब तक इस जंग में 2 भारतीय नागरिकों के मरने की खबर सामने आई थी। जिसमें से एक छात्र कर्नाटक का रहने वाला था जिसका नाम नवीन शेखरप्पा था। इस बीच खबर आई है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में एक और छात्र को गोली लग ही है। बताया जा रहा है कि वह कीव छोड़ पड़ोसी देश जाने की कोशिश कर रहे था, तभी उसके गोली लग गई। इस बात की जानकारी पोलैंड में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह (VK Singh) ने दी है।

उन्होंने बताया है कि “हमने रिपोर्टें सुनीं कि कीव छोड़ने वाले एक छात्र को गोली मार दी गई। उसे वापस कीव ले जाया गया। यह सब युद्ध के बीच हो रहा है।” वीके सिंह ने कहा कि “हम ज्यादा से ज्यादा भारतीय छात्रों की वतन वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं। घायल छात्र के बारे में पता किया जा रहा है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं।” बता दें कि भारत सरकार ने अपने 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने भेजा हुआ है। जिसमें से एक वीके सिंह भी हैं।

वीके सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और किरेन रिजिजू भी यूक्रेन के पड़ोसी देशों में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि रूस की सेना खारकीव के अधिकतर हिस्सों को अपने नियंत्रण में कर चुकी है। जानकारी के अनुसार रूस पूरे देश पर अपना कब्जा जमाना चाहता है।