अब घर रह कर भी बढ़ा सकते हैं आंखों की रोशनी, बस करना होगा ये काम…

0
92

आज कल लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। किसी को सेहत से जुड़ी समस्या हो रही है तो किसी को स्किन से जुड़ी। लेकिन इन सभी समस्याओं में आंखों की रोशनी कम होने की समस्या ज्यादातर लोगों की है। हालांकि इस समस्या को हर कोई हल्के में लेता है। लेकिन ये काफी बड़ी समस्या है। आज कल सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। जिसके चलते मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो रहा है। उनकी रोशनी से आंखों पर काफी असर पढ़ता है। इससे बचाव के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। आपको बता दें कि आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए विटामिन और खनिज काफी लाभदायक साबित होती है। इसको अपनी डाइट में शामिल कर आप अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकते हैं। इसके आपको चाहिए की आप विटामिनों और खनिजों से भरपूर खाने का सेवन करें। इनमें गाजर, पालक, ब्रोकली, स्ट्रॉबेरी, शकरकंद जैसे फल और सब्जियां शामिल हैं।

इतना ही नहीं बल्कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। देसी घी विटामिन और खनिजों से भरा हुआ होता है। इसको अपनी आंखों के बाहर ऊपर से लगाकर कुछ देर तक मसाज करें। ऐसा रोजाना करने से भी आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। इसके अलावा आप आंखों की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। आईबॉल के आसपास की मांसपेशियों को उत्तेजित करने से भी आंखों की रोशनी में सुधार आ सकता है।

आपको चाहिए कि अपने आईबॉल को बाएं से दाएं, ऊपर और नीचे की ओर घुमाएं और ऐसा दिन में 2 बार करने से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार आएगा। इसके अलावा आप आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम, मिश्री और सौंफ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम, मिश्री और सौंफ को पीस कर उसका पाउडर बनाया जाए और उस पाउडर को एक चम्मच रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ लें तो आपकी आंखों की रोशनी पहले से बेहतर हो सकती है।