इस महिला के मुंह में घुसा इतना लंबा सांप, सभी लोग रह गए हैरान

0
449

वैसे तो आप सभी ने बहुत से ऐक्सिडेंट देखे होंगे, बहुत से अजीबोगरीब मामले देखें होंगे लेकिन अब जो मामला आपके सामने आने वाला है उससे आपके होश उड़ जाएंगे। रूस में एक महिला के साथ ऐसा मामला पेश आया है जिसे सुनकर आप सभी हैरान हो जाएंगे। बता दें कि रूस में एक महिला के मुंह में सांप घुस गया। खबर के मुताबिक ये महिला दागिस्तान की रहने वाली है और वह अपने घर में सो रही थी। इस दौरान मुंह में करीब चार फुट लंबा सांप घुस गया। महिला को परेशानी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक ट्यूब के जरिये महिला के मुंह से सांप निकाला।

बता दें कि इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें डॉक्टर्स इस महिला के मुंह से सांप निकालते हुए नज़र आए। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डॉक्टर ने इस महिला के गले में एक ट्यूब डाली जिसकी मदद से उन्होंने उस सांप को बाहर निकाला। बता दें कि ये काम करते समय डॉक्टर भी खुद डर गया। बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह महिला अपने घर के बगीचे में सो रही थी।

बता दें कि सोते समय इस महिला का मुंह खुला हुआ था। जिसके रास्ते से यह 4 फिट लंबा सांप मुंह के अंदर चला गया। बताया जा रहा है कि जब तक महिला कुछ करती सांप गर्दन के अंदर जा चुका था। महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के बाद महिला को बेहोश किया गया और फिर डॉक्टर्स ने ट्यूब की मदद से सांप के एक हिस्से को पकड़कर धीरे-धीरे उसे बाहर निकाला। सांप की लंबाई देखकर वह मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। डॉक्टर ने उस सांप को निकाल कर एक टब में रख दिया। हालाकि इस बात की जानकारी हासिल नहीं हुई है कि सांप ज़िंदा था या मरा हुआ। जब महिला होश में आई तो उसको भी सांप दिखाया गया जिसे देख वह आश्चर्यचकित रह गई और कुछ कदम पीछे हट गई।