रितिक ने फिर ठुकराई करण की फिल्म

0
195

बॉलीवुड एक्टर रितिक रौशन ने करण जौहर की फिल्म फिर ठुकरा दी है। करण ने हाल ही में रितिक को फिल्म ‘कलंक’ का ऑफर दिया था। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन निर्देशित करने वाले हैं, लेकिन रितिक ने इस फिल्म को नहीं कह कर करण को हैरान कर दिया।
बताया जाता है कि ‘कलंक’ एक पीरियड ड्रामा है। रितिक ने करण को ‘कलंक’ यह कह कर करने से मना किया कि वे इस समय पीरियड ड्रामा करने के मूड में नहीं हैं।
रितिक की अगली प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘मोहनजोदाडो’ भी पीरियड ड्रामा है। पीरियड ड्रामा करने में बहुत मेहनत करनी होती है और रितिक लगातार इस तरह की फिल्म नहीं करना चाहते। वे हल्की-फुल्की फिल्म करना चाहते हैं।
करण ने रितिक को लेकर सुपरहिट फिल्म ‘अग्निपथ’ बनाई थी। इसके बाद करण रितिक को लेकर फिल्म ‘शुद्धि’ बनाने वाले थे लेकिन बात नही बन सकी। रितिक ने यह फिल्म साइन कर ली, लेकिन बाद में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते फिल्म छोड़ दी।
रितिक ने कहा कि ‘शुद्धि’ को सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे लिहाजा फिल्म से अलग हो रहे हैं। तब से अब तक ‘शुद्धि’शुरू नहीं हो पाई है। सलमान खान से लेकर तो वरुण धवन तक को इस फिल्म में लेने की खबर आई, लेकिन बात नहीं बन पाई।