Home उत्तराखंड Haridwar News: केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार समिति चुनाव में बवाल, BJP प्रदेश...

Haridwar News: केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार समिति चुनाव में बवाल, BJP प्रदेश मीडिया सह संयोजक के साथ मारपीट!

0
8

हरिद्वार। हरिद्वार में थोक केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार समिति की प्रबंध कमेटी के चुनाव के दौरान सोमवार को जमकर विवाद हो गया। मतगणना से पहले हुए इस घटनाक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी और चुनाव लड़ रहे सुशील चौधरी ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने नगर कोतवाली हरिद्वार में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

घात लगाकर हमला करने का आरोप

भाजपा नेता विकास तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह माया देवी मंदिर मार्ग से महिला इंटर कॉलेज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से मौजूद सुशील चौधरी, उनके भतीजे शिवम कुमार समेत करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। तिवारी का कहना है कि घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और पीआरडी जवानों के पहुंचने पर आरोपी दो वाहनों में सवार होकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को कथित आरोपियों के वाहनों के नंबर भी उपलब्ध कराए हैं।

vikas tiwari

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप

वहीं चुनाव मैदान में उतरे सुशील चौधरी ने भी विकास तिवारी और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह एक महिला मतदाता को मतदान कराने के लिए मतदान केंद्र ले जा रहे थे, तभी रास्ते में विकास तिवारी और उनके साथियों ने महिला के साथ मारपीट की। सुशील चौधरी का आरोप है कि महिला मतदाता पर एक विशेष पक्ष के समर्थन में मतदान करने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चुनावी माहौल गरमाया

बताया जा रहा है कि थोक केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार समिति की प्रबंध कमेटी के चुनाव में 14 में से 11 निदेशक एक गुट के समर्थन में निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसी बीच हुई इस घटना ने चुनावी माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here