कोरोना की रोकथाम पर आया WHO का बयान, कहा ‘आशा है कि…’

0
465

दुनिया भर में कोरोना संकट तेज़ी के साथ बढ़ता जा रहा है। इससे संक्रमित लोगों की तादाद में बहुत तेज़ी के साथ इजाफा हो रहा है। ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए सभी देश इसकी वैक्सीन बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक कोई भी देश इसके सफलता हासिल नहीं कर पाया है। हाल ही में WHO चीफ ने आशंका जताई है कि आने वाले कुछ समय में ये वायरस धरती से खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वायरस स्पैनिश फ्लू से कम वक़्त में ख़तम हो जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार को WHO चीफ टेडरोस अधानोम घेब्रेसस ने कहा कि “आशा है कि दो साल से कम वक्त में कोरोनावायरस (Coronavirus) धरती से खत्म हो जाएगा।” उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बात चीत के दौरान कहा कि “हम उम्मीद करते हैं कि दो साल से कम वक्त में कोरोना महामारी धरती से खत्म हो जाएगी।” साथ ही उन्होंने कहा कि 1918 में फैली महामारी से कम वक्त में कोरोना खत्म हो जाना चाहिए। अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि “उस समय की तुलना में आज सभी देश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और इसकी वजह से भी कोरोना महामारी तेजी से फैली है। यहां ये कहना भी जरूरी होगा कि उस समय की तुलना में हम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी आगे बढ़े हैं और यह हमारे लिए फायदेमंद है।”
images 6 4
WHO चीफ टेडरोस अधानोम घेब्रेसस ने कहा कि “संसाधनों का अधिकतम प्रयोग कर और आशा करें कि हमारे पास अतिरिक्त संसाधन जैसे वैक्सीन हो, तो मुझे लगता है कि हम इसे (कोरोनावायरस) 1918 में फैले बुखार से कम वक्त में खत्म करने में कामयाब रहेंगे।” बता दें कि दुनिया भर के लगभग सभी देशों में इस वायरस का प्रकोप नजर आया। दुनिया भर में अब तक 2.26 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इस वायरस ने दुनिया भर में 7.93 लाख मरीजों की जान ली।