ताइवान की सीमा में चीन के 71 लड़ाकू विमानों ने किया ‘स्ट्राइक ड्रिल’

0
92

भारत के बाद अब चीन ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में चीन के 71 लड़ाकू विमानों और 7 जहाजों ने ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार किया है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि चीन हमारी सीमा में सैन्य गतिविधियों को जारी रखे हुए है।

ताइवान के हवाई क्षेत्र के आसपास चीन ने ‘स्ट्राइक ड्रिल’ की। चीन का कहना है कि यह ताइवान और अमेरिका के एक चेतावनी के लिए आयोजित किया गया था और उनके उकसावे का जवाब है। चीनी सेना के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि उसने ताइवान के आसपास संयुक्त गोलाबारी स्ट्राइक ड्रिल का आयोजन किया था।

ताइवान ने कहा कि अभ्यास से पता चलता है कि बीजिंग क्षेत्रीय शांति को नष्ट करने का काम कर रहा है और ताइवान के लोगों को डराने की कोशिश कर रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीन ने संवेदनशील ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार किया। मंत्रालय ने कहा कि ताइवान के पास सात चीनी नौसैनिक जहाजों का भी पता चला है।

ताइवान ने कहा कि चीन ने अपने कई विमानों को हमारे क्षेत्र में भेजा, लेकिन हमारे मिसाइल सिस्टम ने उनकी उड़ान की निगरानी की। रक्षा मंत्रालय ने कहा की चीन ने हमारे देश पर कब्जा करने के लिए हाल के वर्षों में दबाव दिया है। ताइवान की सरकार का कहना है कि वह शांति चाहती है, लेकिन अगर चीन हमला करता है तो वो अपनी रक्षा करेगी।