Home क्राइम छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम शुरू, अब व्हाट्सऐप करने पर होगी...

छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम शुरू, अब व्हाट्सऐप करने पर होगी FIR..

0
270

देश में लगभग हर दिन हजारों केस पुलिस स्टेशन में दर्ज होते हैं। लेकिन कई मामले तो ऐसे होते हैं जो दर्ज किए ही नहीं जाते। कई लोगों को पुलिस से इतना डर लगता है कि वह अपनी समस्या भी पुलिस को बताने से कतराता है। सिर्फ इतना ही नहीं बहुत सी महिलाएं भी ऐसी होती हैं जो बार बार थाने के चक्कर नहीं लगाने चाहती, जिसके कारण वह भी अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवाते। लेकिन अब छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिलाओं के लिए एक नई सुविधा जारी की है। जिसके चलते अब राज्य में महिलाओं पर हुए आत्तियाचर पर दौरान ही एक्शन लिया जाएगा।

बता दें कि इसके लिए अब महिलाओं को थाने के चक्कर भी नहीं लगने होंगे। केवल व्हाट्सऐप कर के ही वह अपनी परेशानी से निजात पा सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पुल‍िस ने एक नंबर जारी क‍िया है, जिस पर जाकर महिलाएं श‍िकायत कर सकती है। सरकार के आदेश पर इसकी पहल की गई है। ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम के व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत दर्ज होते ही तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
images 44
राज्य में महिलाओं की कई ऐसी शिकायतें हैं जिसके ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम शुरू किया है। पुलिस ने इससे जुड़ी कुछ जानकारी भी जारी की हैं। बता दें कि इस व्हाट्सऐप नंबर पर शिकायत करने पर एक लिंक दिया जाएगा। जिसमें पीड़ित को शिकायत की सामान्य जानकारी देनी होगी। जिसके बाद डायरेक्ट पीड़ित से संपर्क किया जाएगा और इसपर फौरन एक्शन लिया जाएगा।