Home Uncategorized साउथ के सुपरस्टार दिलीप अपहरण मामले में गिरफ्तार

साउथ के सुपरस्टार दिलीप अपहरण मामले में गिरफ्तार

0
589

नई दिल्ली – एक लोकप्रिय अभिनेत्री के अपहरण मामले में पुलिस ने सोमवार को मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दिलीप को हिरासत में ले लिया। दिलीप को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के कार्यालय ने की है।

दिलीप से पिछले महीने भी मामले में पुलिस ने 13 घंटे तक पूछताछ की थी, हालांकि पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन सोमवार को दिलीप के साथ किसी अज्ञात जगह पर पूछताछ की गई और पांच घंटे तक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दिलीप को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है की दिलीप पर 17 फरवरी को अभिनेत्री के अपहरण में शामिल होने का आरोप है। केरल की इस बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री का सड़क मार्ग से त्रिशूर से कोच्चि जाते हुए बीच में अपहरण कर लिया गया था। अपहरण किए जाने के करीब दो घंटे बाद अभिनेत्री को निर्देशक-अभिनेता लाल के घर के बाहर फेंक दिया गया। लाल ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी।