Home महाराष्ट्र बड़ी खबर: जयपुर-मुंबई ट्रेन में गोलीबारी, आरपीएफ ASI समेत चार को मारी...

बड़ी खबर: जयपुर-मुंबई ट्रेन में गोलीबारी, आरपीएफ ASI समेत चार को मारी गोली मारकर हत्या

0
277

जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीबारी होने की खबर है। इस गोलीबारी में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। घटना महाराष्ट्र के पालघर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोली आरपीएफ के जवान ने चलाई और मरने वालों में आरपीएफ के एएसआई समेत कुल चार लोग शामिल हैं। आरोपी आरपीएफ जवान को हिरासत में ले लिया गया है। जिस ट्रेन में गोलीबारी हुई, वह गुजरात से मुंबई जा रही थी।

जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ने जब पालघर को पार किया, तभी आरपीएफ जवान ने गोलीबारी कर दी और जब ट्रेन दहीसर स्टेशन के नजदीक पहुंची तो आरोपी ट्रेन के कूदकर फरार हो गया। हालांकि बाद में मुंबई जीआरपी ने आरोपी को हथियार समेत दबोच लिया। पश्चिमी रेलवे ने यह जानकारी दी है।