Home उत्तराखंड उत्तराखंड : मौसम विभाग का 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट

उत्तराखंड : मौसम विभाग का 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट

0
275

देहरादून: मौसम ने करवट बदल ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेशभर में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान और तेजी से गिरने की संभावना नजर आ रही है, जिससे ठंड बढ़ना तय है।

मौसम विभाग ने ताजा हालातों को देखते हुए ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों ही जिलों में घना कोहरा भी छाने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगोें को सतर्क रहने की जरूरत है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान गलाया गया है।