देहरादून: मौसम का रुख भले ही बदलाव हुइ नजर आ रहा हो, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश फिर से परेशान कर सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा हो सकता है। मौसम में बदलाव इसका संकेत दे रहा है कि सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश हो सकती है।
अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होगा। आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड से मानसून 30 सितंबर को विदा लेता है, लेकिन इस बार यह अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा हो सकता है।
अगले सप्ताह छह से आठ सितंबर तक राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। मौसम विभाग की माने तो उमस अभी और सताएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उमस और बढ़ सकती है। आप सब















