उप चुनाव में जबरदस्त टक्कर, जानें कौन चल रहा आगे?

0
80

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। इनमें गोपालगंज और मोकामा (बिहार), मुनुगोडे (तेलंगाना), धामनगर (ओडिशा), गोकर्णनाथ (उत्तर प्रदेश), आदमपुर (हरियाणा), अंधेरी पूर्व (महाराष्ट्र) का नाम शामिल है। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी।

बिहार की मोकामा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मैदान में उतरीं बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आगे चल रही हैं। उन्होंने करीब 13 हजार मतों की बढ़त हासिल की है। इधर, आदमपुर में आम आदमी पार्टी बुरी तरह पिछड़ गई है। राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गृहराज्य में पार्टी तीसरे नंबर पर है।

मोकामा: विधानसभा उपचुनाव में के शुरुआती रुझानों के मुताबिक 9वें राउंड की मतगणना के बाद RJD की नीलम देवी 35,036 मतों के साथ आगे चल रही हैं। बीजेपी की सोनम देवी 24,299 वोटों से पीछे हैं।

आदमपुर: भाजपा आगे

धामनगर: भाजपा आगे

गोपालगंज: भाजपा आगे

अंधेरी पूर्व: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) आगे

मुनुगोडे: भाजपा आगे

महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) उम्मीदवार ऋतुजा लटके 11 हजार से ज्यादा मतों के साथ आगे चल रही हैं। खास बात है कि यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया था। सीट पर करीब 3 हजार नोटा डाले गए हैं। अंधेरी पूर्व सीट पर 4 निर्दलीय समेत कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।