Home उत्तराखंड ऋषिकेश पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, मुनि की रेती में स्वामी दयानंद आश्रम में...

ऋषिकेश पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, मुनि की रेती में स्वामी दयानंद आश्रम में किए दर्शन

0
76

ऋषिकेश : मशहूर अभिनेता रजनीकांत शनिवार को अपने दोस्तों के साथ मुनि की रेती, शीशमझाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल पर उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, रजनीकांत ने आश्रम में ध्यान साधना की और गंगा घाट पर आयोजित गंगा आरती में हिस्सा लिया।

आश्रम प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि रजनीकांत शनिवार सुबह 11 बजे आश्रम पहुंचे और उन्होंने स्वामी शुद्धानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार सुबह नाश्ते के बाद रजनीकांत द्वाराहाट के लिए रवाना होंगे, जहां वे महा अवतार बाबा की गुफा के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे पंतनगर होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

रजनीकांत की यह आध्यात्मिक यात्रा उनके प्रशंसकों और आश्रम के आगंतुकों के बीच चर्चा का विषय रही। उनकी सादगी और आध्यात्मिक रुचि ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।