Home महाराष्ट्र शरद पवार को मिली धमकी, सुप्रिया सुले ने पुलिस से मांगी मदद

शरद पवार को मिली धमकी, सुप्रिया सुले ने पुलिस से मांगी मदद

0
346

NCP प्रमुख शरद पवार को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी एक वेबसाइट के जरिए दी गई है। उनकी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने पुलिस से मदद और न्याय की गुहार लगाई है। वे मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने भी पहुंचीं।

सुप्रिया सुले ने कहा कि मुझे व्हाट्सएप पर पवार साहब के लिए एक संदेश मिला। उन्हें एक वेबसाइट के माध्यम से धमकी दी गई है। इसलिए मैं पुलिस के पास न्याय मांगने आई हूं। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से भी न्याय की गुहार लगाती हूं। इस तरह की हरकतें निचले स्तर की राजनीति हैं, जिसे बंद करना चाहिए।\