Home राष्ट्रीय राहुल गांधी ने कहा-गृह मंत्री अमित शाह ने दिया गोली चलाने का...

राहुल गांधी ने कहा-गृह मंत्री अमित शाह ने दिया गोली चलाने का आदेश, लोकसभा में हंगामा

0
6

नई दिल्ली। पेपर लीक रोकने से जुड़े नए कानून पर लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर सदन में तीखा हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई।

राहुल गांधी ने 20 जुलाई को संसद तक हुए छात्र मार्च का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए सरकार की आलोचना की।

राहुल गांधी की टिप्पणी पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पर इस तरह के गंभीर आरोप बिना किसी साक्ष्य के नहीं लगाए जा सकते। रिजिजू ने राहुल गांधी से अपना बयान वापस लेने और सदन में माफी मांगने की मांग की।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के चलते लोकसभा में हंगामा बढ़ गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। रिजिजू ने कहा कि जब तक राहुल गांधी अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करते या अपना बयान वापस लेकर माफी नहीं मांगते, तब तक इस तरह के आरोप स्वीकार नहीं किए जा सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here