पंजाब के डिप्‍टी CM ने किया पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर हमला, बोले “कैप्‍टन ने पार्टी की पीठ पर छुरा घोंपा है…”

0
64

पंजाब में कांग्रेस की परेशानियों में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते कुछ समय से पंजाब कांग्रेस पर मुसीबत के बदल मंडरा रहे हैं। विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) सिर पर हैं और पंजाब की कांग्रेस सरकार मुश्किलों से घिरी हुई है। इस बीच पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने इस्तीफा देने के बाद अब अपनी नई पार्टी बनाने का फैसला किया है। उनका यह फैसला कांग्रेस के लिए काफी बड़ा फैसला माना जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उन्होंने एक और बड़ा एलान किया है। उनका कहना है कि अगर भाजपा किसान आंदोलन का समाधान उनके हित कर देती है तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

उनके इस बयान पर उनकी खूब आलोचना की जा रही है और कांग्रेस नेताओं द्वारा उनको लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनको इस बयान के बाद पंजाब के उप मुख्‍यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने भी अपना बयान जारी किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि “यदि कांग्रेस ने 9 साल तक समर्थन नहीं किया होता तो वे (अमरिंदर) मुख्‍यमंत्री नहीं होते।”

उन्होंने आगे कहा कि “अमरिंदर आज, पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बारे में बात कर रहे लेकिन पाकिस्‍तानी नागरिक अरूसा आलम उनके निवास पर रहती हैं। ईडी केस का सामना करने और पाकिस्‍तानी नागरिक को शरण देने के बाद से अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है।” सिर्फ सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ही नहीं बल्कि और भी नेताओं ने अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयान दिया है।