Home ख़ास ख़बरें पंजाब चुनाव के दौरान बढ़ी सोनू सूद की मुसीबत, पोलिंग बूथ पर...

पंजाब चुनाव के दौरान बढ़ी सोनू सूद की मुसीबत, पोलिंग बूथ पर जाते समय हुई…

0
280

रविवार 20 फरवरी सुबह 8 बजे से पंजाब विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) के लिए मतदान शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार आज के दिन ही पंजाब की सभी 117 सीटों पर मतदान होना है। खबर मिली है कि इस दौरान बॉलीवुड के एक्टर सोनू सूद (Actor sonu sood) को पोलिंग बूथ के बाहर देखा गया। जिसके बाद से उनको लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि सोनू सूद की बहन मालविका (Malvika) भी इस बार इलेक्शन का हिस्सा हैं। उन्हें कांग्रेस द्वारा मोगा सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है।

जब एक्टर को पोलिंग बूथ के बाहर देखा गया तो उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया गया और उनको घर वापस लाने के लिए कहा गया। पोलिंग बूथ पर खड़े लोगों का कहना है कि सोनू सूद पोलिंग बूथ पर घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब इस सिलसिले में सोनू सूद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह सिर्फ पोलिंग बूथ का मुआयना करने गए थे।
images 8 1
उन्होंने कहा कि “हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। हमें विभिन्न बूथों पर विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा धमकी भरे कॉल के बारे में पता चला। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं। इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। इसलिए हम बाहर गए थे।” बता दें कि चुनाव जीतने के लिए सभी दल अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बीच कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर है। मतदान से पहले राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी लोगों से मत दान करने की अपील की।