पिछले कुछ समय से देशभर में बारिश के कोई आसार नहीं थे, लोग लगातार बारिश के लिए दुआएं कर रहे थे। लेकिन जब अब बारिश होने शुरू हुई तो अब लोग लगातार इसके बंद होने की दुआएं कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार देश भर के कई राज्यों में बारिश के कारण बाढ़ आ आई है। कई जगहों पर तो अभी भी जलभराव है। किसानों की फसल भी काफी खराब हुई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से आसमान काफी साफ दिख रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब बारिश होने की कोई संभावना नहीं हैं।
लेकिन आपको बता दें कि लोगों का ये अनुमान पूरी तरह से गलत है। भारत के मौसम विभाग से जानकारी मिली है कि अगले कुछ दिनों में फिर एक बार देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इसकी बड़ी वजह भी बताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी-पश्चिनमी मानसून के लौटने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके कारण कई राज्यों में इस हफ्ते ही बारिश होने की संभावना है। ये बारिश तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले क्षोभमंडल में में एक नया चक्रवातीय दबाव के केंद्र बन रहा है। उधर अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवात का दबाव केंद्र बन रहा है। अगले कुछ दिनों में बारिश होने की ये दो मुख्य वजह हैं। रांची में मौसम विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद कहते हैं कि “इस वर्ष राज्य में 18 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और 12 अक्टूबर की मानसून वापसी की तय समय सीमा से सिर्फ दो दिनों बाद 14 अक्टूबर को इसकी वापसी प्रारंभ हो गयी है।”