देश मे कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़ती जा रही है, और अभी तक कोरोना की वैक्सीन भी अभी तक नही आई है वही देश के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को भी दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया की दी हुई रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को फेफड़ों और किडनी में परेशानी की शिकायत की है। रविवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा बताया गया है कि अब उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। बताया गया है कि उन्हें पहले से ही हार्ट की बीमारी है। 2017 में रामविलास हार्ट की बीमारी का इलाज कराने के लिए लंदन गए थे। डॉक्टरों द्वारा कहा गया है कि, रामविलास पासवान को कई तरह की परेशानी है। उनका हार्ट ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है। लेकिन राहत की बात ये है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
रामविलास पासवान उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं। इसके अलावा रामविलास बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। रामविलास पासवान दवर्स 32 सालों में 11 चुनाव लड़े जा चुक हैं। और 11 चुनावों में रामविलास 9 चुनाव जीते भी। इसके अलावा रामविलास पासवान छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
पिछले 50 सालों से केंद्रीय मंत्री रामविलास राजनीति कर रहे हैं और आज वह इस पद और हैं कि उन्हें आज भारतीय राजनीति में किसी परिचय की ज़रूरत नही है। रामविलास पासवान 1969 में पहली बार बिहार के विधानसभा चुनावों में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप निर्वाचित हुए। 1977 में छठी लोकसभा में पासवान निर्वाचित हुए वहीं साल 1982 में हुए लोकसभा चुनाव में वो दूसरी बार विजयी रहे। 1989 में नवीं लोकसभा में तीसरी बार लोकसभा में चुने गए। 1996 में दसवीं लोकसभा में वे निर्वाचित हुए। 2000 में पासवान ने जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर लोकजनशक्ति पार्टी का गठन किया। बारहवीं, तेरहवीं और चौदहवीं लोकसभा में भी पासवान विजयी रहे और इस दौरान वो केंद्र की सरकारों में मंत्री बने।