देहरादून। एशियन गेम्स 2026 में उत्तराखंड के प्रतिभाAdd Postशाली बॉक्सर कपिल पोखरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 90 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कपिल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के चकरपुर निवासी कपिल पोखरिया की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार के रूप में सेवाएं दे रहे कपिल ने अपने बेहतरीन खेल और संघर्ष के दम पर न केवल देवभूमि उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।
कपिल की सफलता को उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। खेल प्रेमियों और प्रदेशवासियों ने उम्मीद जताई है कि वह आगामी मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ाएंगे और तिरंगे की शान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
कपिल पोखरिया की यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।















