Home Uncategorized जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सानिध्य में आज गंगा आरती, शीतकालीन चारधाम तीर्थ...

जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सानिध्य में आज गंगा आरती, शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा संपन्न

0
192

2 जनवरी 24, हरिद्वार, उत्तराखंड

ऐतिहासिक शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा संपन्न हुई, इस अवसर पर शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा समिति ने सभी सनातनियों को गंगा आरती में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। नीचे पढ़ें

जय बदरीविशाल 🙏🙏
जय गंगा मैया 🙏🙏

‘शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा’ समापन के अवसर पर आज दिनांक 2 जनवरी 2024 को सायं 4 बजे से हरिद्वार स्थित चण्डी घाट(नमामि गंगे) घाट पर गंगा जी की पूजा और महाआरती सम्पन्न की जाएगी ।

गंगा जी की पूजा से आरम्भ हुई ये ऐतिहासिक ‘शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा’ आज सायं यहीं गंगा जी के पावन घाट पर पूरी होगी ।

‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज के पावन सान्निध्य में महाआरती और आशीर्वचन सभा सम्पन्न होगी ।

आप सादर आमन्त्रित हैं ।

स्थान – चण्डी घाट
समय – सायं 4 बजे से
दिनांक- 2 जनवरी 2024

निवेदक
शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा व्यवस्था समिति