Home राष्ट्रीय भारत ने फ्रांस के साथ की 63,000 करोड़ की राफेल डील

भारत ने फ्रांस के साथ की 63,000 करोड़ की राफेल डील

0
177

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में जुटा है। इसी दिशा में भारत और फ्रांस के बीच एक ऐतिहासिक राफेल डील पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते के तहत भारत फ्रांस से 26 राफेल मरीन विमान खरीदेगा, जिसमें 22 सिंगल-सीटर और 4 डबल-सीटर विमान शामिल हैं।

भारत-फ्रांस की सबसे बड़ी रक्षा डील

भारत और फ्रांस के रक्षा मंत्रियों ने इस महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हथियार खरीद के मामले में भारत और फ्रांस के बीच अब तक की सबसे बड़ी डील है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 63,000 करोड़ रुपये है। यह कदम भारत की रक्षा तैयारियों को और मजबूती प्रदान करेगा।