आजकल की बिजी जिंदगी में गूगल मैप हमारी बहुत सहायता करता है। इसकी मदद से हम घर पर ही बैठे बैठे किसी भी देश का नक्शा देख सकते हैं और किसी भी जगह का रास्ता मिनटों में पता कर सकते हैं। लेकिन अब रास्ता पता करने के अलावा गूगल मैप पर यूजर्स को’रो’ना वा’य’रस से जुड़ी यात्राओं के प्र’तिबं’ध का अलर्ट भी पा सकेंगे। दरअसल, गूगल मैप ने एक नया फीचर शुरू किया है, जिसकी मदद से यह चेक किया जा सकेगा कि किसी विशेष समय में स्टेशन पर कितनी भी’ड़ कितनी हो सकती है या बसें अपने समय पर चल रही हैं या नहीं।
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि “उसने अपने इस ट्रांजिट अलर्ट फीचर को अर्जेंटीना, फ्रांस, नीदरलैंड, युनाइटेड स्टेट्स और यूनाइटेड किंगडम में शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि गूगल मैप के नए फीचर की सहायता से लोग प्र’तिबं’धित जगहों की भी जानकारी ले सकेंगे। इस नए फीचर की मदद से आप अपने शहर के सभी प्रभा’वित इलाकों की जानकारी प्रा’प्त कर सकते हैं। इसके अलावा इस नए फीचर के जरिए गूगल मैप्स होम स्क्रीन पर अल’र्ट चुनने पर आपको मौजूदा मैप व्यू के आधा’र पर उस इलाके से जुड़े काम के लिंक भी मिल जाएंगे।
आपको बता दें कि लॉ’कडा’उन के चलते कंपनी ने हाल ही में गतिशीलता की जांच करने के लिए 131 देशों में गूगल यूज़र्स के फोन से स्थान डेटा की छा’नबी’न की है। कंपनी द्वारा डेटा का विश्लेष’ण करने से स्वास्थ्य अधिकारियों को भी गतिशीलता मापने में मदद मिलेगी। वहीं इस विश्लेषण मुख्य मकसद यह जानना है कि क्या लोग को’रो’ना वा’य’रस के सं’क्र’मण को रो’कने के लिए जारी किए गए आदेशों का पालन कर रहे हैं या नहीं। बता दें कि गूगल ने सर्च एड्स के काम को लेकर डिजिटल मैप पर अरबों डॉलर खर्च किया है। हर महीने गूगल अपने फ्री नेविगेशन ऐप पर तकरीबन 1 बिलियन यूज़र्स को बुलाता है।