सड़क दुर्घटना में टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन

0
149

नई दिल्‍ली: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पालघर में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। यह सड़क हादसा मुंबई से सटे पालघर में हुआ। दुर्घटना के बाद साइरस मिस्त्री को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, जिनका आज एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील जयवीर शेरगिल ने भी सायरस मिस्त्री मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक सड़क दुर्घटना में साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। व्यापारी वर्ग को बड़ा नुकसान। उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साइरस मिस्त्री के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि पालघर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। क्ळच् से बात कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।