Home अंतरराष्ट्रीय डोनाल्ड ट्रंप की Twitter पर तूफानी वापसी, कुछ ही घंटों में 6...

डोनाल्ड ट्रंप की Twitter पर तूफानी वापसी, कुछ ही घंटों में 6 मिलियन फॉलोवर्स

0
213

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का Twitter अकाउंट अब वापस शुरू हो चुका है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर ने उनका अकाउंट लंबे समय से बंद कर रखा था। इस बैन के कारण ट्रंप ने अपने चाहने वालों के लिए अपना एक अलग और नया प्लेटफार्म Truth Social शुरू कर दिया था। बड़ी बात यह है कि बैन के बाद आज ट्विटर पर जब ट्रंप की वापसी हुई तो उनके फॉलोवर्स की संख्या में बाढ़ आ गई।

jagran

डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट जब दोबारा शुरू किया गया तब उनके 2.3 लाख फॉलोवर्स थे। इसके बाद कुछ ही मिनटों में यह संख्या तेज़ी से बढ़कर 1 मिलियन यानी 10 लाख हो गई। अब 20 नवंबर दोपहर करीब 1 बजे तक ट्रंप के फॉलोवर्स की संख्या 6 मिलियन यानी 60 लाख से भी ऊपर पहुँच चुकी है।

jagran

यहाँ ये भी बता दें कि पिछले वर्ष अमेरिका के कैपिटल हिल में हुई हिंसा के कारण ट्रंप का अकाउंट ट्विटर ने बैन कर दिया था। उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को ही किया था। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने 19 नवंबर को एक पोल डाला था, जिसमें यूजर्स से पूछा गया था कि ट्रंप का अकाउंट बहाल करना चाहिए या नहीं। इस पर 51.8 प्रतिशत यूजर्स ने अकाउंट बहाल करने के पक्ष में वोट किया था। तो वहीं 48.2 प्रतिशत यूजर्स ने अकाउंट बहाल न करने के पक्ष में भी मतदान किया था। इस पोल में कुल 1 करोड़ 50 लाख 85 हज़ार 458 लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं 135 मिलियन से अधिक लोगों ने पोल को देखा।