Home Uncategorized मुंबई में भारी बारिश, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

0
254

मुंबई : मुंबई के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह भारी बारिश दर्ज की गई। निकाय अधिकारियों के अनुसार शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्‍य रहीं तेज बारिश का इस पर कोई प्रभाव नजर नहीं आया। इस बारिश से अभी तक अधिक जलभराव की खबर भी अभी तक सामने नहीं आयी है।

शहर के पूर्वी व पश्चिमी उपनगरों में सुबह 7 से 8 बजे तक भारी बारिश दर्ज की गई, हालांकि इसके बाद अधिकतर स्‍थानों पर बारिश बंद हो गई। PTI के अनुसार एक नागरिक निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि एक घंटे के दौरान दादर फायर स्टेशन और रावली कैंप में 28 मिमी, एफ-नॉर्थ वार्ड कार्यालय में 21 मिमी, एफ-साउथ कार्यालय में 18 मिमी, वडाला फायर स्टेशन में 17 मिमी और री रोड पर ब्रिटानिया में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।

mumbyi weather

पूर्वी उपनगरों में, एम-ईस्ट और एल-ईस्ट वार्ड कार्यालयों में क्रमशः 17 मिमी और 12 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि एसडब्ल्यूएम कार्यशाला में 20 मिमी, कूपर अस्पताल और एच-ईस्ट वार्ड में 18 मिमी, अंधेरी फायर स्टेशन 17 मिमी और वर्सोवा पंपिंग स्टेशन में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि शहर या उपनगरों में कहीं भी जलभराव की कोई खबर नहीं है। उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सामान्य चल रही हैं और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस सेवाओं को भी डायवर्ट नहीं किया गया है।

मुंबई के पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में क्रमशः 27.45 मिमी, 5.24 मिमी और 9.38 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को शहर और इसके उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है।