पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राज्य के 40 संगठनात्मक जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। मंगलवार देर रात पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
पटना जिले में तीन अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति
राजधानी पटना के लिए विशेष तौर पर तीन अध्यक्ष और तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं:
पटना टाउन: शशि रंजन (अध्यक्ष), रंजीत कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)
पटना ग्रामीण-1: सुमित कुमार सन्नी (अध्यक्ष), उदय कुमार चंद्रवंशी (कार्यकारी अध्यक्ष)
पटना ग्रामीण-2: गुरजीत सिंह (अध्यक्ष), नीतू निषाद (कार्यकारी अध्यक्ष)
अन्य प्रमुख जिलों में नए अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर: अरविंद मुकुल
भागलपुर: परवेज जमाल
गया: संतोष कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष – शहाबुद्दीन रहमानी, उदय मांझी)
नालंदा: नरेश अकेला
नवादा: सतीश कुमार
अररिया: शाद अहमद
दरभंगा: दयानंद पासवान
पूर्वी चंपारण: इंजीनियर शशि भूषण राय
गोपालगंज: ओमप्रकाश गर्ग
कटिहार: सुनील यादव (कार्यकारी अध्यक्ष – दो अन्य)
किशनगंज: इमाम अली (कार्यकारी अध्यक्ष – शाहिबुल अख्तर)
अन्य जिलों में हुए बदलाव
मधेपुरा: सूर्यनारायण राम
मधुबनी: सुबोध मंडल
पूर्णिया: विजेंद्र यादव
सहरसा: मुकेश झा
तारिणी ऋषि देव: कार्यकारी अध्यक्ष
समस्तीपुर: अबू तमीम
सारण: बच्चन प्रसाद वीरू
शिवहर: नूरी बेगम
सीतामढ़ी: रकतु प्रसाद
सिवान: सुशील कुमार यादव
सुपौल: सूर्यनारायण मेहता
वैशाली: महेश प्रसाद राय
पश्चिमी चंपारण: प्रमोद सिंह पटेल
औरंगाबाद: राकेश कुमार सिंह
अरवल: धनंजय शर्मा
बांका: कंचन सिंह
बेगूसराय: अभय कुमार सजन
भोजपुर: अशोक राम
बक्सर: डॉ. मनोज कुमार पांडे
जहानाबाद: इश्तियाक आजम
जमुई: अनिल कुमार सिंह
कैमूर: राधेश्याम कुशवाहा
खगड़िया: अविनाश कुमार अविनाश
लखीसराय: अमरेश कुमार अनीश
मुंगेर: अशोक पासवान
रोहतास: अमरेंद्र पांडे
शेखपुरा: प्रभात कुमार चंद्रवंशी
चुनावी रणनीति के तहत बड़ा मास्टरस्ट्रोक
कांग्रेस के इस कदम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब जिला स्तर पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। यह फेरबदल कांग्रेस की रणनीतिक चाल मानी जा रही है, जिससे पार्टी की राज्य में पकड़ मजबूत की जा सके।
इस बदलाव के बाद बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है, वहीं कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत कर मैदान में उतरने की तैयारी में है।