Home महाराष्ट्र बड़ा सवाल, किस तरफ हैं शरद पवार, NDA या INDIA?

बड़ा सवाल, किस तरफ हैं शरद पवार, NDA या INDIA?

0
200

महाराष्ट्र : मुंबई में 31 अगस्त-1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक होनी है. इस बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार को सफाई देनी पड़ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि शरद पवार ने बीते कुछ दिनों में ऐसी बातें कह चुके हैं जिनसे विपक्षी गठबंधन में कन्फ्यूजन पैदा हुआ है, यही वजह है कि शरद पवार को अब इस बैठक में सफाई देनी होगी.

 महा विकास अघाड़ी की शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और कांग्रेस का राज्य संगठन शरद पवार के बयानों से खफा है. इन्हीं की ओर से ये मांग रखी गई है कि 1 सितंबर को जो इंडिया गठबंधन की औपचारिक बैठक होनी है, उससे पहले सभी मसलों पर चर्चा होनी चाहिए. कांग्रेस और शिवसेना (उद्भव गुट) का कहना है कि हमें शरद पवार पर भरोसा है लेकिन अभी भी जनता और कार्यकर्ताओं के मन में भ्रम की स्थिती बनी हुई है.

इसलिए इंडिया गठबंधन की औपचारिक बैठक शुरू होने के पहले शरद पवार सभी साथी दलों के सामने अपना पक्ष रखकर स्थिति साफ करें. 31 अगस्त की शाम होने वाली इनफॉर्मल मीटिंग में शरद पवार को कांग्रेस, सपा और टीएमसी जैसी कुछ पार्टियों के सामने अपनी सफाई देनी पड़ सकती है. शरद पवार विपक्षी नेताओं के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं.