Home उत्तराखंड BIG NEWS: हरिद्वार के पथरी में दो साधुओं की हत्या, जंगल में...

BIG NEWS: हरिद्वार के पथरी में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से मिले शव

0
19

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में दो साधुओं की हत्या से सनसनी फैल गई है। पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं के शव मंदिर परिसर के समीप जंगल में गड्ढे से बरामद हुए हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान जंगल क्षेत्र में खुदाई कराई गई, जहां से दोनों शव मिट्टी में दबे हुए मिले।

पुलिस के अनुसार मंदिर के एक सेवादार ने साधु सेवा गिरी और उत्तम गिरी के लापता होने तथा अनहोनी की आशंका की सूचना दी थी। इसके बाद पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस बल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मंदिर के समीप जंगल में गड्ढे से दोनों साधुओं के शव बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की आशंका है। माना जा रहा है कि आरोपियों ने हत्या करने के बाद शवों को गड्ढे में दफना दिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर सुयाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मंदिर के सेवादार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों शव बरामद किए हैं। कुछ लोग संदिग्ध हैं और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here