बारामूला में बड़ी साजिश नाकाम, तीन किलोग्राम IED बरामद; दो घंटे तक चला ऑपरेशन

0
100

जम्मू कश्मीर : बारामूला में सुरक्षाबलों ने आतंकियों द्वारा लगाई गई एक IED का पता लगाया है। जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के तुलीबल बारामूला में आतंकियों द्वारा एक IED लगाई गई है। जिसकी जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच गई है और इसे निष्क्रिय कर दिया गया है।

भारतीय सेना ने बताया कि जम्‍मू-कश्‍मीर के तुलीबल क्षेत्र में आज सुबह दो-तीन किलोग्राम के विस्फोटक उपकरण का पता चला था। संदिग्ध IED को खुदाई वाले इलाके में छुपाया गया था। भारतीय सेना के अनुसार, IED को बम डिस्पोजल टीम ने सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट मेथड से डिफ्यूज किया है। करीब दो घंटे के भीतर राज्य राजमार्ग पर यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया है।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के तुलीबल इलाके में संदिग्ध IED की जानकारी सुरक्षा बलों को मिली थी, जिसके बाद मौके पर सोपोर पुलिस, 52RR और CRPF के जवान पहुंच गए। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद IED को निष्क्रिय कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में एक सड़क के किनारे लगाए गए IED का मंगलवार को पता चला है। उन्होंने बताया कि सोपोर के तुलीबल में सुरक्षा बलों के एक दल ने सुबह आतंकवादियों द्वारा लगाए गए IED का पता लगाया। अधिकारियों ने बताया कि आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ता मौके पर बुलाया गया है।