रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर हनुमान बैरल के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पत्थरों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही।















