दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का आज होगा एलान

0
158
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान दोपहर 2 बजे हो जाएगा। चुनाव आयोग आज दोपहर में दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख का एलान करेगा। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। फरवरी में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा।

election%20Commission%20news(2)

वहीं, सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां और तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) अपने सभी सभी उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है, जबकि कांग्रेस ने भी अपनी तीन लिस्ट जारी कर दी है। अभी कांग्रेस के 22 प्रत्याशी बचे हैं। कांग्रेस जल्द ही आपनी चौथी लिस्ट भी जारी कर सकती है।