Home उत्तराखंड उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है बारिश...

उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

0
194

मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

70 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। जबकि अन्य जिलों में भी हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।