Home महाराष्ट्र बड़ी खबर: महाराष्ट्र में 18 मंत्री, शिंदे-भाजपा में बराबर बंटवारा

बड़ी खबर: महाराष्ट्र में 18 मंत्री, शिंदे-भाजपा में बराबर बंटवारा

0
218

महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे कैबिनेट का आज विस्तार हो गया। कैबिनेट में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें शिंदे गुट व भाजपा खेमे से नौ-नौ मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार का 40 दिनों के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार हो गया है। भाजपा के कोटे से 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। एकनाथ शिंदे के खेमे से भी इतने ही विधायकों ने शपथ ली है।

सबसे पहले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ली और फिर दूसरे नंबर पर भाजपा के ही सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शपथ ली।