पुलवामा आतंकी हमले को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले “नहीं भूल सकता…”

0
252

14 फरवरी का दिन दुनिया भर में कोई नहीं भूल सकता। इस दिन को दुनिया भर में सभी लोग वेलेंटाइन डे (valentine day) के रूप में मनाते हैं। लेकिन साल 2019 के बाद से भारत में ये दिन ब्लैक डे (Black day) के तौर पर मनाया जाने लगा। आज ही के दिन वर्ष 2019 में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए एक आतंकवादी हमला हुआ था। जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस दिन को याद करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम ने कहा कि “कोई भारतीय इस दिन को भूल नहीं सकता। दो साल पहले पुलवामा में हमला हुआ था। हम सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है और उनकी बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।” उन्होंने कहा कि “देश के सशस्त्र बलों ने बार-बार साबित किया है कि वे ‘हमारी मातृभूमि’ की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं।”
images 10
पीएम मोदी ने बताया कि “14 फरवरी 2019 को पुलवामा में पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे।” इस दौरान प्रधान मंत्री ने चेन्नई में अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक (एमके-1ए) को भी सेना को सौंप दिया। बता दें कि ये टैंक भारत में ही बनाया गया है। देश में ही इसको डिजाइन किया गया और देश में ही इसको बनाया गया।