Home Uncategorized ऋषभ पंत को मुंबई किया जा सकता है रेफर, BCCI की मेडिकल...

ऋषभ पंत को मुंबई किया जा सकता है रेफर, BCCI की मेडिकल टीम करेगी इलाज

0
262

देहरादून : दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए मुंबई भेजा सकता है. जहां BCCI की मेडिकल टीम उनके लिगामेंट का इलाज करेगी. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर को रुड़की के पास कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे.

जब उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. इस दौरान पंत के माथे, पीठ और पैरों में काफी चोट आई. पहले उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. लेकिन बाद में पंत को देहरादून रेफर कर दिया गया जहां मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पंत की चोट के बारे में कोई ढील बरतना नहीं चाहता. BCCI सूत्रों के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा, ऋषभ पंत के लिगामेंट चोट का इलाज अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम करेगी. बीसीसीआई के डॉक्टर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने मैक्स हॉस्पिटल को बता दिया है कि पंत के लिगामेंट की पूरी जिम्मेदारी अब बोर्ड की मेडिकल टीम की होगी. अगले कुछ दिनों में ऋषभ पंत को मैक्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. इसके बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट किया जाएगा. जहां BCCI की मेडिकल टीम उनके लिगामेंट की जांच करेगी कि उनकी चोट किस स्तर की है.

इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि पंत को विदेश भेजा जाए या नहीं. लिगामेंट फायबर्स का ऐसा ग्रुप होता है जो हड्डियों को आपस में जोड़ता है. इसमें जब इंजरी होती है तो जख्म भरने में समय लगता है. ऐसा कहा जा रहा है कि पंत को फिट होने में 9 महीने का वक्त लग सकता है. ऐसे में वह क्रिकेट से लंबे समय तक बाहर रह सकते हैं.