Home Uncategorized उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन फैसलों पर रहेगी नजर

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन फैसलों पर रहेगी नजर

0
227

देहरादून: आज धामी कैबिनेट अहम बैठक होने जा रही है । इस बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। साथ ही बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र पर भी चर्चा हो सकती है। विधानसभा का सत्र नियमानुसार छह माह के भीतर आहुत किया जाना चाहिए।

आपको बतों दे कि बजट सत्र मार्च माह में ग्रीष्मकालीन राजधापनी गैरसैंण में आहुत हुअ था। इस लिहाज से सितंबर माह में छह महीने का समय पूरा हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि 6 सितंबर से विधानसभा का मॉनसू सत्र आहुत किया जा सकता है। इस आशय का प्रस्ताव विधाई विभाग की ओर से कैबिनेट में लाया जा सकता है। विधानसभा सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट भी ला सकती है।

इसके अलावा कैबिनेट में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, गृह, वन समेत अन्य विभागों से संबंधित विषयों पर प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। स्कूलों में प्रिंसिपल को प्रति पीरियड के हिसाब से शिक्षक रखे जाने का अधिकार देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा विधानसभा में रखे जाने वाले प्रतिवेदन और अध्यादेश व विधेयकों के प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।