Home उत्तराखंड उत्तराखंड : शासन से बड़ी खबर, तीन जिलों के DM बदले

उत्तराखंड : शासन से बड़ी खबर, तीन जिलों के DM बदले

0
268

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर आई है। शासन ने आज तीन जिलों के डीएम बदल दिये हैं। दो पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले कर दिये हैं।

शासन में 4 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आशीष कुमार चौहान को पौड़ी जिले का डीएम बनाया गया है।

रीना जोशी को पिथौरागढ़ का डीएम बनाया गया। जबकि, अनुराधा पाल को बागेश्वर का डीएम बनाया गया है। आईपीएस श्वेता चौबे को चमोली से हटाकर एसएसपी पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।