Home Uncategorized सलमान खान से डेटिंग पर यूलिया वंतूर का जवाब

सलमान खान से डेटिंग पर यूलिया वंतूर का जवाब

0
298

रोमानियाई मॉडल और टीवी एक्ट्रेस यूलिया वंतूर ने आखिरकार सलमान खान से अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने कहा है कि सलमान खान उनका प्यार नहीं, बल्कि हम लोग सिर्फ दोस्त हैं.
यूलिया ने एक स्पाई मैगजीन को इंटरव्यू दिया है. इंटरव्यू के दौरान, जब यूलिया से पूछा गया कि क्या वह सलमान से प्यार करती हैं, तो जवाब में यूलिया ने कहा, ‘नहीं, हम लोग सिर्फ दोस्त हैं. दोस्त का मतलब सिर्फ दोस्त, प्यार नहीं.’
उन्होंने कहा, ‘सब कुछ अच्छे समय में होता है, न पहले और न बाद में. बाकी सारी अटकलें होती हैं’. बता दें, हाल ही में सलमान और यूलिया की डेटिंग की खबरें तेजी से फैली थी, जब इन दोनों को विभिन्न आयोजनों पर एक साथ देखा गया था, जिसमें सलमान की बहन अर्पिता खान के जन्मदिन की पार्टी और खान की ‘राखी’ समारोह मुख्य रूप से शामिल है.
हाल ही में जब सलमान ने तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से लद्दाख में मुलाकात की थी, तो वहां भी यूलिया उनके साथ नजर आई थीं. गौरतलब है कि सलमान यहां पर अपनी आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग कर रहे हैं.