Home Uncategorized मुंबई के जाने-माने बिल्डर ने की आत्महत्या, 23वीं मंजिल से लगाई...

मुंबई के जाने-माने बिल्डर ने की आत्महत्या, 23वीं मंजिल से लगाई छलांग

0
202

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक बड़े बिल्डर पारस पोरवाल ने आत्महत्या करके जान दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिल्डर ने इमारत की 23वीं मंजिल से छलांग लगाई थी जिसके बाद मौके पर उसकी मौत हो गई । वह दक्षिण मुंबई के भायखला में रहते थे।

जांच अधिकारी ने बताया कि बिल्डर पारस पोरवाल द्वारा उठाए गए अतिवादी कदम के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार यह घटना मध्य मुंबई के कालाचौकी इलाके में सुबह हुई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।