Home Uncategorized रतन टाटा ने शेयर की अपनी जवा’नी की तस्वीर..

रतन टाटा ने शेयर की अपनी जवा’नी की तस्वीर..

0
445

नई दिल्ली: इस देश में लाखो ऐसे युवा हैं जो रतन टाटा के जैसे बनना चाहते हैं. बिज़नस टाइकून रतन टाटा की कामयाबी के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं. टाटा ने अथक मेहनत से टाटा कंपनी को मजबूती दी. गुरुवार के रोज़ इन्स्टाग्राम पर उन्होंने एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की. ये तस्वीर इन्स्टाग्राम पर वायरल हो गई है. रतन टाटा ने लगभग 3 महीने पहले ही इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है. उन्होंने यह तस्वीर #ThrowbackThursday के साथ शेयर की और अपने पुराने दिनों की एक झलक फॉलोअर्स को दिखाई.

आपको बता दें कि रतन टाटा 82 वर्ष के हैं. उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है,”मैं इस तस्वीर को बुधवार को शेयर करने वाला था लेकिन तब मुझे पता चला कि थ्रोबैक तस्वीरें गुरुवार को शेयर की जाती है. इस वजह से यह मेरी एक पुरानी तस्वीर, जब मैं लॉस एंजेलिस में रहा करता था”.

उन्होंने ये भी बताया कि वो 1962 के अंत में भारत वापस आने से पहले रतन टाटा ने लॉस एंजेलिस में जोन्स और एममन्स के साथ काम किया था. तस्वीर को शेयर किए जाने के एक घंटे के अंदर रतन टाटा की इस फोटो पर हजारों लोगों के कमेंट्स आ गए. फोटो और वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसे 1 लाख से अधिक बार लाइक किया गया है. एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ”शुक्रिया सर कि आप भारत लौट आए”. वहीं एक अन्य ने लिखा, ”आप हमेशा से ही स्मार्ट हैं”. तीसरे ने लिखा, ”तस्‍वीर को शेयर करते हुए आपने जो लिखा, वो मुझे पसंद आया”.