छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने आज दूसरे दिन चुनावी रैली में भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस बीच राजनांदगांव और कवर्धा में चुनावी रैली से पहले राहुल आज नवा रायपुर के पास कटिया गांव में खेत में जा पहुंचे।
राहुल गांधी खेत में जाते ही गमछा बांधकर धान कटाई में जुट गए। किसानों के साथ उन्होंने धान और अन्य मुद्दे पर बातचीत की। राष्ट्रीय नेता के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी श्रमिकों के कार्य में सहयोग दिया।
किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल!
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया:
1️⃣ धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल
2️⃣ 26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी
3️⃣ 19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ
4️⃣… pic.twitter.com/pjiTkOIBKJ— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 29, 2023
राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि पांच साल पहले मैंने, सीएम भूपेश और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने छत्तीसगढ़ की जनता से तीन-चार बड़े वादे किए थे, जिसे हमले पूरा किया है। राहुल ने कहा कि सबसे बड़ा वादा किसानों का कर्ज माफ करना था और उसे भी हमले पूरा किया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 2500 रुपए प्रति क्विंटल देने की बात कही थी, लेकिन आज हम राज्य में किसानों को 2,640 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान कर रहे हैं। हम इसे आने वाले समय में 3000 प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे।















