Home Uncategorized मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल, निकाला तिरंगा मार्च

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल, निकाला तिरंगा मार्च

0
268

दिल्ली : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज अंतिम दिन है। अंतिम दिन भी विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित हुई है। बता दें कि विपक्षी दल अदाणी ग्रुप के मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं।

संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’ निकाला। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार खुद संसद नहीं चलने दे रही है। वे अदाणी घोटाले पर चर्चा क्यों नहीं करना चाहते हैं?