Home राष्ट्रीय जोधपुर में इमारत पर गिरा मिग 27, दोनों पायलट सुरक्षित

जोधपुर में इमारत पर गिरा मिग 27, दोनों पायलट सुरक्षित

0
385

जोधपुर: जोधपुर में एक मिग27 विमान गिर गया। इसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। यह विमान एक इमारत पर गिरा, जिसमें दो या तीन लोगों के घायल होने की खबर है। वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। यह विमान ट्रेनिंग मिशन पर था।

यह विमान रनवे से 7 किलोमीटर दूर एक इमारत पर 11.32 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंजन फेल होने की वजह से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की जा रही थी।

गौरतलब है कि यह काफी पुराना विमान है। यह अपनी आखिरी सांसें गिन रहा था। इसे अपग्रेड करके उड़ाया जा रहा था। यह विमान रूस में बना था।