Home उत्तराखंड कुमारी शैलजा जगा रहीं कांग्रेस का खोया आत्मविश्वास, जामवंत-हनुमान प्रसंग से समझाया...

कुमारी शैलजा जगा रहीं कांग्रेस का खोया आत्मविश्वास, जामवंत-हनुमान प्रसंग से समझाया संदेश : धस्माना

0
8

कोटद्वार कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, धस्माना ने शैलजा को बताया ‘जामवंत’

कोटद्वार। कोटद्वार में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उस समय सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने संबोधन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की भूमिका को ‘जामवंत’ से जोड़ा।

धस्माना ने कहा कि कुमारी शैलजा उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी भूली हुई ताकत और सामर्थ्य का एहसास कराने आई हैं। उन्होंने रामायण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह जामवंत ने Hanuman को उनकी शक्ति का स्मरण कराया था, उसी तरह शैलजा कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता याद दिला रही हैं। इस दौरान उन्होंने रामायण की प्रसिद्ध चौपाई भी सुनाई, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।

उन्होंने आगे कहा कि “हनुमान रूपी कांग्रेस कार्यकर्ता” आम जनता, गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के हित में अपनी पूरी ताकत और संघर्ष का उपयोग करेंगे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर जनविरोधी, युवा विरोधी, महिला विरोधी और विकास विरोधी नीतियों वाली सरकार को सत्ता से बाहर करना होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सुरेंद्र सिंह नेगी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here