Home Uncategorized कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, मिलेगा इतना बोनस

कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, मिलेगा इतना बोनस

0
260

दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले एक ओर बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकार ने एलान किया है कि इस बार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि दिवाली पर सरकार ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को बोनस देगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हमने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सात हजार रुपये का बोनस देने का ऐलान किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिवाली का मौसम चल रहा है। सरकार ने एलान किया है कि दिल्ली सरकार के सभी ग्रुप बी और सी ग्रेड के कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। जिसके लिए 56 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बोनस को देने में 56,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इससे पहले दिल्ली सरकार ने पांच हजार निगम कर्मचारियों को पक्का किया था। दिवाली से पहले पांच हजार सफाई कर्मचारी नियमित किया गया। निगम के सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने तोहफा दिया। पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 3100 DBC कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ (MTS) बनाया गया है।
इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इन सभी प्रस्ताव को मंगलवार को सदन में पास किया गया। मेयर ने कहा कि स्थायी समिति के गठन के बाद इन प्रस्ताव को और आगे ले जाया जाएगा।