Home Uncategorized INDIA पर छिड़ी बहस, अमिताभ बच्चन ने लिखा ‘भारत माता की जय’

INDIA पर छिड़ी बहस, अमिताभ बच्चन ने लिखा ‘भारत माता की जय’

0
209
Amitabh Bachchan

विपक्ष के गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लुसिव अलायंस (INDIA) रखे जाने के बाद से ही संबिधान में इंडिया शब्द को हटाने की मांग ने अचानक रफ़्तार पकड़ ली. जब से ये नाम रखा गया है तभी से भारत और इंडिया को लेकर बहस छिड़ गई है. जी-20 के दावतनामे पर भी द प्रेजिडेंट ऑफ भारत लिखा नज़र आया, जिससे विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया. इन तमाम राजनैतिक बहसों के बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट आया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट आते ही वायरल हो गया. कुछ ही मिनटों में इसे 1500 से ज्यादा रीट्वीट और सैकड़ों कोट ट्वीट मिल गए हैं. ट्विटर यूज़र लगातार अमिताभ के इस ट्वीट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में किसी और बात का ज़िक्र नहीं किया है, लेकिन यूजर्स इसे सीधे इंडिया और भारत शब्द को लेकर चल रही राजनीतिक बहस से ही जोड़कर देख रहे हैं.

Amitabh Bachcha

विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने के बाद से विवाद हो रहा है. अब जी20 में इन्विटेशन लेटर पर इंडिया की जगह भारत लिखा लेटर सामने आया, जिसपर विपक्षी दल सवाल खड़े कर रहे हैं. दावा है कि पहले इन्विटेशन लेटर पर द प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा जाता था, जिसे अब द प्रेजिडेंट ऑफ भारत कर दिया गया है.

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ऊंचाई में नज़र आए थे. इससे पहले रश्मिका मंदाना के साथ गुडबाय और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 में दिखाई दिए थे. अमिताभ आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नज़र आएंगे. इनें कल्कि 2898 एडी जैसी बड़े बजट वाली फिल्म भी शामिल है. इसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ बिग बी अहम रोल में नज़र आने वाले हैं.