चीन में फंसे भारतीय नाविकों को वापस लाएं, शिवसेना की अपील..

0
205

चीन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा कदम आगे बढ़ाया गया है। शिवसेना (Shiv Sena) की प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने गुरुवार को केंद्र से चीन के जल क्षेत्र में फंसे 39 भारतीय नाविकों (Indian sailors stranded in China) को वापस लाने की गुहार लगाई है। उन्होनें विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर यह अपील की।

उन्होंने पत्र में लिखा कि “केंद्र सरकार से समर्थन ना मिलने के कारण 39 नाविकों को उनके भाग्य पर छोड़ दिया गया है और उनके परिवार वाले उनकी वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नाविकों के परिवार दर-दर भटक रहे हैं और कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा है, उनमें से कई नाविक महाराष्ट्र के हैं।” उन्होंने आगे लिखा कि “यह गतिरोध व्यापार युद्ध के कारण आया है और दोनों जहाज चीनी बंदरगाहों पर लंगर डालने के लिए मजबूर हैं। जहाजों को चीनी अधिकारियों ने अपने माल को उतारने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और चालक दल को राहत देने के लिए अन्य नाविकों को भेजने की अनुमति भी नहीं थी।”
images 43
बता दें कि 39 भारतीयों सहित दो मालवाहक जहाजों-एमवी अनास्तासिया और एमवी जग आनंद चीनी जल क्षेत्र में फंस गए हैं क्योंकि उन्हें वहां अपना सामान उतारने की अनुमति नहीं थी। प्रियंका ने कहा कि “देशों के बीच व्यापारिक विवाद नए नहीं हैं और ऐसे मामलों में नागरिकों को ‘बलि का बकरा’ नहीं बनाया जा सकता। इस गतिरोध को जल्द से जल्द हल करके नाविकों को घर वापस लाया जाना चाहिए।”