Home उत्तराखंड चंबा भूस्खलन हादसा : मलबे में जिंदा दफन हुए थे पांच लोग,...

चंबा भूस्खलन हादसा : मलबे में जिंदा दफन हुए थे पांच लोग, सभी शव बरामद

0
160

चंबाः टिहरी जिले के चंबा में टैक्सी स्टैंड के ऊपर हुए भूस्खलन में देबे लोगों का रेस्क्यू और खोज अभियान देर रात तक जारी रहा। देर रात एसडीआरएफ ने मलबे से एक और शव बरामद किया। दर्दनाक भूस्खलन हादसे में एक चार माह के बच्चे समेत पांच लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

एसडीआरएफ ने मलबे में दबे पूनम खंडूरी, चार माह के बच्चे सारवील और सरस्वाती देवीऔर प्रकाश के शव घटना के बाद देर शाम को ही बरामद कर लिए थे। जबकि, एक और शव देर रात करीब बारह बजे बरामद किया गया। जिसकी पहचान सोहन सिंह रावत निवासी थौलधार ब्लॉक ग्राम बेरगणी के रूप में हुई है।